देश को पांचवीं ,वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन,को पीएम मोदी ने ,हरी झंडी दिखाकर, किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (KSR) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी…
1 Min Read 0 139

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (KSR) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और दक्षिण भारत में इस तरह की पहली ट्रेन है। ये ट्रेन चेन्नई के औद्योगिक केंद्र और बेंगलुरु के टेक एंड स्टार्टअप हब और प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैसुरु के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।

 

ये होगी चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग- चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस एमजीआर (MGR) चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5 बज कर 50 मिनट पर खुलेगी और 10 बज कर 25 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। बेंगलुरु से यह साढ़े 10 बजे खुलेगी और दोपहर 12:30 बजे अपने अंतिम गंतव्य मैसूर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 6 घंटे 40 मिनट में 497Km की दूरी तय करेगी और सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

इसके आलावा पीएम ने भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। भारत गौरव योजना के तहत इस ट्रेन को चलाने वाला कर्नाटक पहला राज्य है जिसमें कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय मिलकर कर्नाटक से तीर्थयात्रियों को काशी भेजने के लिए काम कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों को काशी, अयोध्या और प्रयागराज जाने के लिए आरामदायक प्रवास और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *