पंजाब के ,17वें मुख्यमंत्री, भगवंत मान बने,पद एवं गोपनीयता की, शपथ ली

खटकड़ कलां (पंजाब): आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के…
1 Min Read 0 43

खटकड़ कलां (पंजाब): आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मान ने पंजाबी भाषा में सीएम पद की शपथ ली. शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई.इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे.अपने संबोधन में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने के आए लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं, यहा आने के लिए मैं आपको बहुत बहुत धन्‍यवाद देता हूं. यहां पर दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल और उनकी कैबिनेट बैठी है.

पंजाब के नए सीएम ने कहा कि बोरी को खोलने के लिए डोरी का सही सिरा नहीं मिले, तो सब उलझ जाता है, लेकिन सही सिरा मिल जाए, तो बोरी खुलने में आधा सेकंड लगता है.हमें मिलकर इस उलझी हुई बोरी का सही सिरा ढूंढना है. अब यह बात सिलेबस में आएगी, कि कब पंजाब के लोगों ने बिना किसी लालच के वोट दिया था तो तारीख दर्ज होगी, 20 फरवरी, 2022. अपने संबोधन का समापन उन्‍होंने इस शेर से किया, ‘ हुकूमूत वे करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है.’भाषण के अंत में उन्‍होंने  ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का उद्घोष किया.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *