अमेरिकी कॉमेडियन ,Pete Davidson जा रहे हैं, स्पेस घूमने

  अमेरिकी कॉमेडियन और अभिनेता पीट डेविडसन अगले हफ्ते ब्लू ओरिजिन के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरने की तैयारी में…
1 Min Read 0 142

 

अमेरिकी कॉमेडियन और अभिनेता पीट डेविडसन अगले हफ्ते ब्लू ओरिजिन के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरने की तैयारी में हैं. कंपनी ने सोमवार को बताया कि, पीट डेविडसन ब्लू ओरिजिन की छह सदस्यीय टीम के साथ अंतरिक्ष में जा रहे हैं. बता दें कि इन दिनों पीट डेविडसन किम कार्दशियन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं.

बताया जाता है कि पीट डेविडसन स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे वेस्ट टेक्सास में कंपनी के लॉन्च साइट वन से अंतरिक्ष की सैर के लिए रवाना होंगे. कहा जा रहा है कि कंपनी के लिए चौथी ऐसी फ्लाइट होगी, जो लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराएगी.28 वर्षीय पीट डेविडसन हाल ही में रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के साथ डेटिंग के लिए चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, इस बीच ग्लोबल सुपरस्टार किम कार्दशियन ने अपनी 8 साल की शादी के बाद अपने पति और रैपर सिंगर कान्ये वेस्ट की शादी को आधिकारिक रूप से खत्म कर दिया है. बताया जा रहा है कि किम को अपने नाम से वेस्ट हटाने की भी इजाजत मिल गई है. अब किम का मैरिटल स्टेटस सिंगल है.

बता दें कि इस यात्रा में अन्य क्रू मेंबर में सीईओ (CEO) और निवेशक मार्टी एलन (investor Marty Allen) हैं. इनके साथ ही एक कपल शेरोन (Sharon) और मार्क हेगल (Marc Hagle) हैं, जो एनजीओ चलाते हैं. वहीं शिक्षक और खोजकर्ता जिम किचन व जॉर्ज नील भी शामिल हैं, जिन्होंने एक ऐसी कंपनी की स्थापना की, जो वाणिज्यिक अंतरिक्ष गतिविधि को बढ़ावा देती हैं.

बताया जा रहा है कि 11 मिनट के इस राउंड ट्रिप (11-minute round trip) के दौरान अंतरिक्ष यात्री भारहीनता का मजा ले सकते हैं. कैप्सूल के अंदर वे ऐसे उड़ सकते हैं, जैसे उनके शरीर का वजन खत्म हो गया है.
[1:56 pm, 16/03/2022] Sonal Koche: बता दें कि अग्रणी अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड (Alan Shepard) के नाम पर न्यू शेपर्ड (New Shepard) ब्लू ओरिजिन (Blue Origin’s) की पुन: प्रयोज्य, स्वायत्त रूप से उड़ने वाली सबऑर्बिटल रॉकेट प्रणाली है, जो 62 मील (100 किलोमीटर) ऊंची अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा कर्मन लाइन को पार करने में सक्षम है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *