असानी तूफान ,बंगाल की ,खाड़ी पहुंचा, इन जगहों पर, अलर्ट

चक्रवाती तूफान असानी शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD)…
1 Min Read 0 146
चक्रवाती तूफान असानी शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने ये बताया है कि ओडिशा और बंगाल में आंधी और बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर रविवार से दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से 10 मई को तूफान टकरा सकता है और इसकी हवा की रफ्तार 125 किमी घंटा हो सकती है। इसके अलावा बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है।
ओडिशा सरकार समुद्री तटों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी में है। गौरतलब है कि यहां समुद्री तटों के पास करीब 7.5 लाख लोग रहते हैं। ऐसे में तूफान के आने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा के अलावा  झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में दिखेगा। इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है।
गौरतलब है कि असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले आखिरी तूफान दिसंबर में साल 2021 में आया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *