क्या रही है ,पीएम मोदी की ,08 सालों से, दिनचर्या, सुबह से रात तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व संभालते हुए देश के प्रधानमंत्री…
1 Min Read 0 83

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट का नेतृत्व संभालते हुए देश के प्रधानमंत्री बने थे. इन 08 सालों में उनकी दिनचर्या कठिन भी रही है और खासी नियमित भी, जिसे कर पाना इतना आसान नहीं होता. उनकी ये दिनचर्या हमें भी सिखा सकती है कि सफलता औऱ जिम्मेदारी आपसे क्या अनुशासन मांगती है. अब जबकि मोदी देश के इस शीर्ष पद पर अपने 08 साल पूरे कर रहे हैं जो हमें जानना चाहिए कि इतने सालों से उनकी दिनचर्या कैसी रही है.

कुछ साल पहले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो कितने घंटे सोते हैं. कब से इतनी ही नींद ले रहे हैं. मोदी का रूटीन 08 सालों से करीब एक जैसा ही है.

रोज कितने घंटे काम- वो देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें वर्कोहलिक कहा जाता है. खुद भी जमकर काम करते हैं और चाहते हैं कि उनकी टीम और मंत्री भी कड़ी मेहनत करें. उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वो दिन में करीब 18 घंटे काम करते हैं”

कैसी होती है दिनचर्या- पीएम मोदी के बारे में कहा जाता है कि वो रात में कितनी ही देर से क्यों ना सोएं लेकिन उनकी सुबह की शुरुआत भोर में चार बजे हो जाती है. पहला काम योग का होता है. ये एकदम अनिवार्य होता है. फिर वो अखबार जरूर पढ़ते हैं ताकि पता चले कि देश – दुनिया में क्या हो रहा है.

सुबह की चाय और नाश्ता- फिर हल्के नाश्ते का समय होता है. नाश्ते में उन्हें गुजराती डिशेज पसंद है. हां इससे पहले वो रोज सुबह अदरक वाली चाय जरूर पीते हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दिन में तो उन्हें चाय की जरूरत महसूस नहीं होती लेकिन शाम चार बजे वो जरूर चाय पीना चाहते हैं. इससे स्फूर्ति महसूस करते हैं.

सुबह के नाश्ते उन्हें ज्यादातर गुजराती और उत्तर भारतीय व्यंजन जैसे कि खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा खाना परोसा जाता है. जिसे उनका कुक बद्री मीना तैयार करते हैं. नाश्ते में वो आमतौर पर गुजराती या उत्तर भारतीय व्यंजन लेते हैं.

फिर ऑफिस का समय- वो रोज सुबह 09 बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं. अपनी सारी मीटिंग सेवन रेस कोर्स रोड पर ही करते हैं, जो अक्सर आधी रात तक चलती रहती है. इसी बीच वो अपने साउथ ब्लॉक के आफिस जाते हैं.
लंच में क्या लेते हैं- मोदी का लंच दोपहर में काम के बीच में ही होता है. लंच में हल्का-फुल्का खाना होता है.

रात का खाना- मोदी रात का खाना अक्सर टीवी देखते हुए खाते हैं. कहा जाता है कि वो चैनल बदल-बदलकर न्यूज देखना पसंद करते हैं.रात को सोने से पहले रात में सोने से पहले वो टीवी पर समाचार देखते हैं. रात में निवास पर पहुंचने के बाद फोन से अपने मंत्रियों के संपर्क में रहते हैं.

कितनी नींद लेते हैं-प्रधानमंत्री मोदी रात में साढे़ तीन घंटे से चार घंटे सोते हैं. इंटरव्यू में भी वो ये कह चुके हैं कि वो ऐसा लंबे समय से कर रहे हैं. ये उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है. वह इससे ज्यादा नहीं सो पाते. साढ़े 03 या 04 घंटे बाद नींद खुद -ब-खुद खुल जाती है. फिर रोजाना की दिनचर्या शुरू हो जाती है.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *