दुनिया के ,7 सबसे ,अमीर जानवर,जिनके बारे में जानकर, हैरान होंगे आप

हम सभी अपने पालतू जानवरों से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो…
1 Min Read 0 148

हम सभी अपने पालतू जानवरों से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पालतू जानवर ऐसे भी हैं, जिन्हें उनके मालिक के प्यार ने दुनिया के सबसे अमीर जानवर बना दिया है. दुनिया में कुछ कुत्ते, बिल्ली और मुर्गी के पास इतना कुछ है कि हम अपने पूरे जीवन भर की कमाई को मिला लें, तो भी हमारे पास इतना नहीं होगा.

आइए जानते हैं इनके बारे में.
यह ग्रम्पी कैट 100 मिलियन डॉलर की मालकिन बताई जाती है. इसकी सोशल मीडिया पर काफी पैन फॉलोविंग थी. इस कैट ने फिल्म “ग्रम्पी कैट्स वर्स्ट क्रिसमस एवर” में भी अभिनय किया है.

 

गुंथर IV दुनिया का सबसे अमीर डॉग है. ये जर्मन शेफर्ड डॉग लगभग 400 मिलियन डॉलर की सम्पत्ति का मालिक है. गुंथर IV को ये जायदाद अपने पिता गुंथर III से मिली है और उन्हें ये प्रॉपर्टी अपनी मालकिन कार्लोटा लिबेंस्टीन से मिली थी. इस डॉग की एक पर्सनल नौकरानी भी है.

 

 

 

 

 

इस बिल्ली को इसके मालिक मारिसा असुंटा से 13 मिलियन डॉलर विरासत में मिले हैं. हालांकि, इसमें सिर्फ पैसा नहीं था. बिल्ली को पूरे इटली में कई विला, महल और सम्पदा विरासत में मिली.

 

 

 

 

कोन्चिता नाम का यह डॉग चिहुआहुआ टिफ़नी के नेकलेस और कश्मीरी स्वेटर पहने नज़र आता है. सोशलाइट गेल पॉस्नर ने कोंचिता को 8.4 मिलियन डॉलर विरासत में दिए, जिसमें मियामी में एकवाटरफ्रंट पैड भी शामिल है.

गीगू नाम की यह मुर्गी दिवंगत ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल की थी. इसे विरासत में 15 मिलियन डॉलर मिले हैं.

 

 

 

ब्लैकी कभी दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली हुआ करती थी, जिसकी पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की थी. इस बिल्ली को अपनी मालकिन बेन री की मृत्यु के बाद 25 मिलियन डॉलर विरासत में मिले थे.

 

 

 

 

सैडी, सनी, ल्यूक, लैला, और लॉरेन, ओपरा विनफ़्रे के डॉग्स हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ओपरा विनफ़्रे ने अपनी वसीयत में इनके नाम 30 मिलियन डॉलर कर दिए हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *