अभी हाल ही में देश की महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इस ख़बर को जानने के बाद लोग बेहद भावुक हो गए. सभी लोगों ने अपने तरीके से स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी. इसी बीच एक मेकअप आर्टिस्ट का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे. आपको लगेगा कि वाकई में लता दी फिर से हमारे बीच मौजूद हैं.
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वीडियो में आती है उसके थोड़ी देर बाद ही वो लता मंगेशकर बन जाती है. दरअसल, ये लड़की एक मेकअप आर्टिस्ट है, जो आर्ट के ज़रिए किसी का भी रूप ले लेती है. इसने अपनी कला के ज़रिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.”इस वीडियो को @stuck.in.a.paradise नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है,