जन्मदिन- रणबीर कपूर, का नाम,इन अभिनेत्रियों के ,बाद अब , आलिया संग ,लेने जा रहे, सात फेरे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर को बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से…
1 Min Read 0 143

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर को बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से ही जाना जाता हैं। रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था।

रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से भी जुड़ा। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया। आइए जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है रणबीर का नाम-

दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड में एक समय रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण चर्चित जोड़ियों में से एक थे। उन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने रिश्ते के दौरान दोनों अपने पीडीए मोमेंट्स भी शेयर करते थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।

कैटरीना कैफ
फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने भी अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खिया बटोरीं। इस फिल्म के सेट पर दोनों करीब आए और जल्द ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें सामने आने लगी।लेकिन यह रिस्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया ।

अवंतिका मलिक -बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले ही रणबीर काफी रंगीन मिजाज के थे। फिल्मों में आने से पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक थीं। हालांकि, कुछ कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

अमीषा पटेल – रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। दरअसल, कैटरीना से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें सामने आई थी। अमीषा इकलौती ऐसी शख्स थीं जो रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।

नरगिस फाखरी -मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर ने फिल्म रॉकस्टार  के बाद से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस फिल्म में सेट और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को जनता ने खूब पसंद किया। खबरों की मानें तो रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की वजह नरगिस ही थीं।

प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में रणबीर के साथ सक्रीन शेयर करती नजर आई थीं। वहीं, रील लाइफ के बाद दोनों रियल लाइफ में भी एक परफेक्ट कपल की तरह दिखे। हालांकि, उनकी बॉन्डिंग ज्यादा समय तक चली नहीं और समय के साथ वे अलग हो गए।

सोनम कपूर -बॉलीवुड में फिल्म ‘सांवरिया’ डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर और सोनम कपूर के अफेयर को लेकर भी काफी खबरें सामने आई थी। हालांकि करण जौहर के शो कॉफी विद करण के बाद उन्हें सारी चीजे खत्म करनी पड़ी। कहा जाता है कि रणबीर ने सोनम को दीपिका पादुकोण के लिए धोखा दिया था।

आलिया भट्ट-फिलहाल रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं और जल्द ही उनसे शादी कर सकते हैं। अपने बर्थडे के दो दिन पहले रणबीर आलिया के साथ जोधपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल और एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *