जाने-माने, टॉलीवुड प्रोड्यूसर, आरआर वेंकट, का निधन

टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को किडनी फेल होने से हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में निधन…
1 Min Read 0 141

टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को किडनी फेल होने से हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में निधन हो गया। वह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। आरआर वेंकट ने 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी प्रवेश किया था। आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म ‘एक हसीना थी’ के निर्माता भी थे। वेंकट ने एक निर्माता के रूप में लंबे समय तक काम किया।

सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वेंकट जाने माने फिल्म निर्माता और वितरक थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की Damarukam, रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *