कर्नाटक में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली युवती के परिजनों को बोम्मई सरकार 15 लाख का मुआवजा देगी। शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने खुद इसकी घोषणा की।
दरअसल, कर्नाटक के मैसुरू जिले के एक गांव में हाल में ही में एक तेंदुए के हमले में एक युवती की मौत हो गई थी। इससे पहले बेंगलुरू से भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वन विभाग को शहरी इलाकों और इंसानी बस्तियों में घुसे तेंदुओं को पकड़ने के लिए टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा, तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में अधिकारी- मुख्यमंत्री ने बताया, वन अधिकारी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिसने मैसुरू जिले की नरसिपुरा तालुक के केब्बेगुंडी गांव में 22 वर्षीय युवती की जान ले ली थी।