सोमवार को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड आयोजन शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर रहे हैं। कंगना रनौत, रजनीकांत, सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, धनुष जैसे स्टार्स को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
कंगना रनौत को अपनी फिल्मों मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत को 51 वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज बाजपेयी और धनुष को क्रमशः हिंदी फिल्म भोंसले और तमिल फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी नाटकीय रिलीज छिछोरे ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता है।मनोज बाजपेई और साउथ के सुपरस्टार धनुष को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड गायक बी प्राक को दिया गया।