Raveena Tandon Birthday – रवीना टंडन का, नाम इन तीन ,अभिनेताओं के ,साथ जुड़ा

  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अखियों से गोली मारे और तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे दर्जनों हिट गानों से…
1 Min Read 0 142

 

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अखियों से गोली मारे और तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे दर्जनों हिट गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाली अभिनेत्री, आज पूरे 47 साल की हो गई हैं।रवीना टंडन का जन्म 26 October 1974 को मुंबई में हुआ । एक से एक हिट फिल्में देने वाली रवीना दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड को लाडला’, ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’ और ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर्स भी दिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री के चाहने वालों में तीन सुपरस्टार्स भी शामिल थे, जिन्होंने रवीना से प्यार तो किया, लेकिन अंत में उनका दिल तोड़कर चले गए।

अजय देवगन – रवीना को अजय से प्यार लव ट्रैंगल आपने फिल्मों में तो सुना होगा, पर रवीना ने अपनी असल जिंदगी में इसका अनुभव किया है। जिस दौर में रवीना अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्में कर रही थीं तभी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। बी-टाउन के गलियारों में दोनों के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। हालांकि, दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरोघ सिद्दीकी द्वारा निर्देशित जिगर की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। उन दोनों की नजदीकियों के कारण रवीना और अजय के बीच तनाव बढ़ गया था और आखिरकार रवीना ने अजय से अपने रास्ते अलग कर लिए।

अक्षय कुमार -अजय के बाद किसी ने रवीना के दिल अक्षय कुमार आया था । दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था, और उनकी डेटिंग की अफवाहें 90 के दशक में जोरो-शोरों पर थी। खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। दोनों अपने करियर के चरम पर थे और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी हिट रही। 1994 में उनकी फिल्म मोहरा की रिलीज के साथ उनका प्यार खिल गया था। खिलाड़ी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर्फेक्ट मैच थे, दोनों पंजाबी थे। रवीना ने फिल्में साइन करना भी बंद कर दिया था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि वह एक हाउसवाइफ बनें। हालांकि,1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के दौरान अक्षय-रेखा के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इसी बीच अक्षय ने शिल्पा शेट्टी के साथ भी फिल्में की और वे रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट करने लगे। जब यह बात रवीना को पता चली तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया।

सनी देओल – रवीना टंडन और सनी देओल को ‘जिद्दी’ और ‘क्षत्रिय’ की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया। अक्षय से रिश्ता टूटने के बाद रवीना उस दौरान बहुत दुखी थीं और सनी में उन्हें सहारा दिखाई देने लगा। हालांकि, बहुत से लोग कहते हैं कि ये रवीना का अक्षय से बदला था। सनी और रवीना दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। सनी पहले से ही शादीशुदा थे और वे पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। तो इसी के साथ इस कहानी की भी दुखद अंत हुआ।

इसके बाद साल 2004 में अभिनेत्री रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली थी।  उससे पहले ही रवीना ने 1994 में दो बेटियों – पूजा और छाया को गोद लिया था और शादी के बाद उन्होंने बेटी राशा और बेटे रणबीर को जन्म दिया। रवीना अपने चारों बच्चों से बेहद प्यार करती हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *