बॉलीवुड उर्वशी रौतेला को ‘हिंदी सिल्वर स्क्रीन’ के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए ‘स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. हाल ही में राजभवन में महाराष्ट्र और गोवा के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों ‘हिंदी सिल्वर स्क्रीन’ के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए ‘स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया.
राजभवन में भी जिन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया उनके लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केक कटिंग सेशन रखा था, जहां उन्होंने खुद उर्वशी रौतेला को केक खिलाया.
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो को भी शेयर किया और कहा की चूंकि मैं फिल्म उद्योग से स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार का यह सम्मान प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हूं, इसलिए मैं गर्व महसूस करती हूं.” इसके अलावा, वह विस्तार से बताती है, “मेरा मानना है कि शक्ति देवी माँ की दिव्य स्त्री शक्ति का आशीर्वाद है. नारीत्व के माध्यम से शक्ति सबसे अधिक सक्रिय है, इन्हें परमात्मा के रूप में पूजा जाता है.”
View this post on Instagram
अभिनेत्री को इस पुरस्कार से अपने करियर और निजी जीवन में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया है.उनके काम की बात करे तो तो वो एक बड़े बजट की तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माबीइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी