आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ OTT पर रिलीज नहीं होगी

  संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए जितना…
1 Min Read 0 129

 

संजय लीला भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए जितना समय लगता है, उतना इंतजार करने के लिए तैयार हैं फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन ऐसी सभी अटकलों पर मेकर्स ने पूर्ण विराम लगा दिया है.

कई निर्माताओं ने भरी नुकसान से बचने के लिए हालांकि अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है. गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स ने फैसला लिया है कि फिल्म ओटीटी (OTT) पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों (Movie Theatres) में ही रिलीज करेंगे.

स्पॉटबॉय ई की रिपोर्ट के अनुसार , संजय लीला भंसाली अपनी ऑडियंस को निराश नहीं करना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि फिल्म जिस तरह के सीन्स और इमोशन्स हैं, उन्हें बड़े पर्दे पर देखा जाए. संजय फिल्म के लास्ट रिजल्ट से काफी खुश हैं

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ मुंबई की माफिया क्‍वीन गंगूबाई काठियावाडी परआधारित है, जो पहले एक सेक्‍स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्‍ड डॉन बन गई. गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई की एक चर्चित कोठेवाली थी, जिसे महज 500 रुपये के लिए उसके पति ने बेच दिया था.गंगूबाई के जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है कि कैसे छोटी सी उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी और फिर कैसे वह अपने पति के ही हाथों कोठे पर जा बिठा दी गईं.

ये फिल्‍म लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्‍वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. इस फिल्म के पहले पोस्‍टर में आलिया का लुक काफी दमदार नजर आया था.इस किरदार पर संजय लीला भंसाली काफी अरसे से फिल्म बनाना चाह रहे थे.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *