सीरियल ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ में सई जोशी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो चुकी हैं आयशा सिंह। सीरियल में आयशा के किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं, इसके साथ ही इसकी स्टोरी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। Ayesha Singh अब सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं। फैंस को आयशा की तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार रहता है। आयशा सिंह को काम से जब भी वक्त मिलता है वह दोस्तों संग पार्टी करने निकल जाती हैं।
हाल ही में आयशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह संग नजर आ रही हैं। योगेंद्र विक्रम सिंह ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी के पति का किरदार निभाया था। योगेंद्र विक्रम सिंह शो को अलविदा कह चुके हैं मगर आयशा सिंह संग उनकी दोस्ती बरकरार है। वीडियो में आयशा सिंह, योगेंद्र विक्रम सिंह और सचिन श्रॉफ के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
आयशा सिंह का बीते सप्ताह एक गाना रिलीज हुआ, जिसने धमाल मचाकर रखा है। इस गाने में आयशा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आयशा सिंह का नाम अर्बन एशियन टॉप 30 वुमन की लिस्ट में छठे नंबर पर आया है। आयशा सिंह को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। Ayesha Singh ने साल 2015 में ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट’ से टीवी में डेब्यू किया था, लेकिन आयशा को पहचान ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ शो से मिली। सीरियल में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं।