टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति का आज 33 जन्मदिन है, सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. सुरभि बिजनेस फैमिली से है सुरभि को घर वाले प्यार से फ्रूटी बुलाते हैं.सुरभि ज्योति ने अपने स्कूल की शिक्षा शिव ज्योति पब्लिक स्कूल पूरी की और अपने स्कूली दिनों ज्योति डिबेट कंपटीशन में भाग लेती थी और जीतती थी. आगे का ग्रेजुएशन हंस राज मेहता महाविद्यालय से किया. इसके अलावा इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया है.
सुरभि ज्योति अपनी रियल लाइफ में भी काफी बिंदास और बोल्ड हैं. अपनी टेलेंट की बदौलत आज टीवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं. सुरभि एक रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं. सुरभि को शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा है .
सुरभि पंजाबी फिल्मों और सीरियल से अपने करियर की शुरवात की थी भले ही कई टीवी शोज, फिल्म, वेब सीरीज में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान और सफलता साल 2012 में ज़ी टीवी ‘की कुबूल है सीरियल में फेमस जोया का अभिनय करके से मिला उनके साथ करन सिंह ग्रोवर के जोड़ी को काफी पसंद किया गया इस सीरियल से उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले.
कुबूल है के सफलता के बाद मेकर्स ने ‘कुबूल है’ सीजन 2 शुरू कर दिया है.इसके अलावा सुरभि ने तन्हाइयां’ और ‘कोई लौट के आया है’ सीरियल और वेब सीरीज में काम किया. लेकिन साल 2018 में ‘नागिन 3’ में बेला का रोल करके एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं.
सुरभि न सिर्फ टैलेंटेड हैं बल्कि अच्छी पर्सनैलिटी वाली बेहद खूबसूरत और फैशन की अच्छी समझ रखने वाली एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सुरभि की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.