सेंट्रल विस्टा में ट्रैफिक को लेकर बढ़ी चिंता

सेंट्रल विस्टा परियोजना के अंतर्गत बन रहा नया संसद भवन में कम से कम 16,000गाड़ियों की पार्किंग करने की जगह…
1 Min Read 0 93

सेंट्रल विस्टा परियोजना के अंतर्गत बन रहा नया संसद भवन में कम से कम 16,000गाड़ियों की पार्किंग करने की जगह बनाई जाएगी लेकिन सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने ट्रैफिक बढ़ने पर चिंता जताई है।इस चिंता से यहाँ ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ सकती है।इस परियोजना के वास्तु सलाहकार ने कहा कि यहाँ गाड़ियों के आने जाने और भीड़भाड़ का असर न पड़े इस बात को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।

परियोजना का काम संभाल रहे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास और उपराष्ट्रपति के भवन में 14095 गाड़ियों को पार्क करने के लिए और आम केंद्रीय सचिवालय भवनों, केंद्रीय सम्मेलन केंद्र, एसपीजी के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा सलाहकार ने जानकारी दी कि एक हजार से अधिक कारों और करीब 30 बसों के लिए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के साथ पार्किंग की सुविधा की जाएगी । अभी के समय में यहां 600 कारें खड़ी हो सकती हैं।

एचसीपी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार , नए संसद भवन और प्रस्तावित एमपी कक्षों में करीब 900 गाड़ियों के लिए जमीन और बेसमेंट पार्किंग होगी। वर्तमान समय में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पीछे के कार्यालयों से काम कर रहे करीब 9,000 लोगों को सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के बाहर के कार्यालयों में लाया जाएगा।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *