मेगास्टार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गुडबाय’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज के पहले ही फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं अब इस फिल्म का एक सॉन्ग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। दरअसल फिल्म का पहला सॉन्ग ‘जयकाल महाकाल’ (Jaikal Mahakal) जो कि एक शिव भजन है रिलीज किया गया है।
ट्रेलर के बैकग्राउंड में मिली थी तारीफ -दरअसल, जब फिल्म ‘गुडबाय’ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसके बैकग्राउंड में ‘जयकाल महाकाल’ बज रहा है। इसके लिए जनता की सराहना को देखते हुए, निर्माताओं ने पहला गाना सोमवार, 12 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया। गाना जैसे ही सामने आया लोग इसे बार-बार देखने लगे।
अमित त्रिवेदी ने जीता दिल- इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया और गाया है, जिन्होंने ‘आमिर’, ‘देव डी’ और ‘शाबाश मिठू’ जैसी फिल्मों में खूबसूरत संगीत दिए हैं। गीत स्वानंद किरकिरे के हैं।
फिल्म है परिवार और रिश्तों पर आधारित -विकास बहल द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘गुडबाय’ एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है। यह भल्ला परिवार द्वारा चित्रित एक भारतीय परिवार की कहानी है और यह पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व पर प्रकाश डालता है। फिल्म में रश्मिका ने बिग बी की बेटी की भूमिका निभाई है और नीना गुप्ता उनकी मां हैं।
रिलीज होगी फिल्म-फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना हैं और इसमें सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी, आशीष विद्यार्थी, एली अवराम, साहिल मेहता और शिविन नारंग भी हैं। गुड कंपनी के सहयोग से एकता आर कपूर की बालाजी मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित, ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।