कोरोना काल में मनोरंजन जगत से कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा कोई आर्थिक तंगी से तो कोई किसी गंभीर बीमारी से इसी बीच टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत का डायबिटीज के कारण उन्हें अपना एक पैर गवाना पड़ा है। कोरोना के कारण उन्हें काम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्ट्रेस लेने की कारण उनका डायबिटीज बढ़ता गया और अब उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है। यह खबर उन सभी लोगों के लिए भी आंखें खोल देने वाली है जो अपनी सेहत का ध्यान का नहीं रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके एक पैर काट दिया है।
एक इंटरव्यू में लोकेंद्र ने बताया कि हाई स्ट्रेस लेवल की वजह से उनके ब्लड शुगर बढ़ गया और उनको एक पैर काटना पड़ा। ‘मैं कुछ नहीं कर सकता। कोरोना महामारी से पहले मैं अच्छा काम कर रहा था लेकिन जब काम कम हुआ तो आर्थिक परेशानियों के चलते चिंताएं बढ़ने लगीं।’ लोकेंद्र ने कहा कि इसकी शुरुआत में उनके दाहिने पैर में दिक्कतें होनी शुरू हुईं। जब उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन बाद में यह इंफेक्शन फैलता चला गया। उन्हें गैंग्रीन हो गया था। ‘खुद को बचाने का एक ही तरीका था कि घुटने तक उनके पैर काट दिए जाए।
लोकेंद्र आगे कहते हैं कि ‘काश, 10 साल पहले जब मुझे डायबिटीज हुआ था तब मैंने इसपर ध्यान दिया होता। हम एक्टर्स की शूटिंग का कोई समय नहीं होता है। खाने का कोई समय नहीं और काम भी घंटों करने के कारण सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और तनाव भी होता है।’
लोकेन्द्र ने यह भी बताया कि CINTAA द्वारा उन्हें आर्थिक रूप से भी हेल्प दी गई है। इसके अलावा तमाम एक्टर्स भी मुझे कॉल कर रहे हैं और मेरा हालचाल पूछ रहे हैं और हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
लोकेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘जोधा अकबर’ के अलावा ‘सीआइडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और रणबीर कपूर की ‘जग्गा जासूस’ में भी नजर आए हैं। इसके अलावा लोकेंद्र मीजान जाफरी की फिल्म ‘मलाल’ में भी नजर आए थे।