सुपरस्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज अपना 56 मना रहे है। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। इनके जन्म का नाम अब्दुल राशीद सलीम सलमान खान है। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के रुप में की थी। इसके बाद सन 1989 में बनी फिल्म ‘मैने प्यार किया’ में उन्हे लीड रोल मिला।
सलमान का जन्मदिन हो और ऐश्वर्या की चर्चा नो हो ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी भले ही पूरी ना हो पाई हो लेकिन आज भी फैंस उनके प्यार की चर्चा करते हुए नहीं थकते हैं।
जब ऐश्वर्या की बॉलीवुड में नई-नई एंट्री हुई थी। तब से सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों की दमदार केमेस्ट्री से लेकर अलग होने की कंट्रोवर्सी तक इनका रिश्ता एक पहेली ही बनकर रह गया।
कहा जाता है सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म भी मिली थी। संजय लीला भंसाली सलमान के करीबी दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। हालांकि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था।
लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट घुली कि आज दोनों एक-दूजे का नाम लेना भी पसंद नहीं करते। ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता इस मोड़ पर आकर खत्म हुआ। कहा जाता है एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी।
सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उस समय शादी नहीं करना चाहती थीं। साल 2002 में रिश्तों की बुनियाद तब हिल गई, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने ऐश्वर्या का पीछा नहीं छोड़ा था। रिपोर्ट्स आती रहीं कि सलमान खान ऐश्वर्या की फिल्मों के सेट पर आकर खूब हंगामा करते थे।एक अवॉर्ड शो के दौरान जब ऐश्वर्या राय चश्मा पहनकर पहुंची थी तो लोगों ने ये तक कहा था कि आंखों की चोट को छिपाने के लिए ही ऐश्वर्या ने ऐसा किया था। इसके बाद ऐश्वर्या के पास कोई और रास्ता नहीं बचा। इन सबके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के साथ काम नहीं करने का एलान कर दिया।