बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान ने इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनी में एंट्री ले ली है। गौरतलब है कि इसी महीने ये डिक्शनरी प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की थी।
दरअसल हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने सितंबर में इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। खबरो की मानें तो भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश में करीब 10 हजार शब्द हैं जिनमें एक शाहरुख खान है। अगर आप साइन लैंग्वेज में शाहरुख खान कहना चाहते हैं तो सीधे हाथ की ऊंगलियों को गन की तरह प्वाइंट करें और दिल पर दो बार टैप करें। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक विजुअल भी रिलीज किया है। ट्वीटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इस फिल्म को निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ये फिल्म पर्दे पर बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। हालांकि अब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगे।