67th नेशनल, फिल्म अवार्ड्स में, कंगना रनौत ,4 राष्ट्रीय पुरस्कार, अपने नाम ,करने वालीं, बनीं पहली अभिनेत्री

  बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वालीं कंगना रनौत नेशनल अवॉर्ड विजेता मेशा से अपनी हर फिल्म को लेकर मीडिया में…
1 Min Read 0 138

 

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वालीं कंगना रनौत नेशनल अवॉर्ड विजेता मेशा से अपनी हर फिल्म को लेकर मीडिया में न सिर्फ सुर्खियां बटोरती हैं, बल्कि अपनी एक्टिंग से अपने फैन्स के बीच एक अलग छाप भी छोड़ जाती हैं. कल 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब कंगना को फिर से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’  फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया.

इस अवार्ड को हासिल करने के बाद कंगना ने अपने ऑफिशियल Koo हैंडल से लिखा, “आज मुझे मेरी फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मन्ति किया गया है. यह इस देश में एक कलाकार को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है और आज धन्य और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं और ये अवार्ड अपनी टीम को देना चाहती हूं जिनकी वजह से आज मुझे नवाजा गया है”.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

 

बता दें, कंगना ये अवार्ड लेने अपने माता-पिता के साथ समारोह में पहुंची थीं. गौरतलब है कि कंगना एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड्स मिले हैं. आपको बता दें कि कंगना को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ के लिए मिला था. उसके बाद 2014 में फिल्म ‘क्वीन’ के लिए उनको दूसरा नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला.  2015 में ‘तनु वेड्स मनु’ के लिए भी कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस  का अवार्ड मिला था.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *