सिंगर नेहा कक्कड़ ने ,नाचते-नाचते ,भाई को, बांधी राखी

बॉलीवुड की सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना हर एक मोमेंट फैन्स के साथ शेयर करती हैं.नेहा ने रक्षाबंधन…
1 Min Read 0 145

बॉलीवुड की सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना हर एक मोमेंट फैन्स के साथ शेयर करती हैं.नेहा ने रक्षाबंधन पर भाई टोनी कक्कड़ को मस्ती में नाचते-नाचते राखी बांधते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जो अबइंटरनेट पर छा गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा मस्ती में नाचते-नाचते भाई टोनी को राखी बांधती हैं, जिसके बाद टोनी नेहा के पैर छूते हैं और उन्हें गिफ्ट के तौर पर चेक देते हैं. इस दौरान भाई-बहन के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. वहीं रोहनप्रीत सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘hahaha अब तक का सबसे क्यूटेस्ट रक्षाबंधन वीडियो. कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है

सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों बहुत क्यूट हैं’. एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘दोनों का प्यार यूं ही बना रहे’. वीडियो को कुछ ही देर में 5 लाख 89 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं और लोग दिल और फायर इमोजी के जरिए भी पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *