जन्मदिन खाश – नागार्जुन शादीशुदा ,होने के बावजूद ,तब्बू पर ,हार बैठे दिल

  नागार्जुन ने साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्म जगत में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। नागार्जुन का जन्म29…
1 Min Read 0 140

 

नागार्जुन ने साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्म जगत में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। नागार्जुन का जन्म29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था।एक अच्छा अभिनेता होने के साथ-साथ नागार्जुन फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं। वह मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं।

नागार्जुन को अपनी अभिनय कला दर्शकों को दिखाने का सौभाग्य बहुत ही कम उम्र में मिल गया था। उन्होंने साल 1967 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘सुदिगुंडलु’ से अपनी शुरुआत की थी। आज नागार्जुन ही नहीं बल्कि उनके बेटे भी साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी नागार्जुन के परिवार ने दर्शकों का अपने अभिनय से खूब मनोरंजन किया।

नागार्जुन ने साल 1986 में तेलुगू फिल्म ‘विक्रम’ से युवा अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं।नागार्जुन की प्रोफेशनल जिंदगी तो शुरुआत से ही अच्छी चली लेकिन उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही।  साल 1984 में नागार्जुन न्ने निर्माता डी। रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबत्ती से शादी रचाई,  लेकिन इन दोनों की ये शादी सफल नहीं हुई और दोनों 6 साल में ही एक-दूसरे से अलग हो गए।

इसके बाद उन्होने अभिनेत्री अमला अक्किनेनी से शादी की। नागार्जुन की पहली शादी से उनका एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। अपने पिता की तरह ही नागा भी साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार हैं। कई रिपोर्ट्स की माने तो नागार्जुन बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू से प्यार करते थे। तब्बू भी नागार्जुन से प्यार करती थीं। इन दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। जब इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ तब नागार्जुन शादीशुदा थे। लेकिन फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा. खबरों की मानें तो दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला था, दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। नागार्जुन तब्बू से प्यार तो करते थे लेकिन वो अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे। इस वजह से ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

नागार्जुन ने साल 1990 में फिल्म ‘शिवा’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने ‘खुदा गवाह’, ‘द्रोही’, ‘मिस्टर बेचारा’, ‘अंगारे’, ‘जख्म’, ‘अग्नि वर्षा’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों में काम किया। नागार्जुन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *