भारत की महिला टेबल टेनिस की खिलाड़ी भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया है. टोक्यो पैरालिंपिक्स में क्लास 4 टेबल टेनिस के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है. इसके साथ ही भाविना पटेल ये करने वाली देश की पहली भारतीय महिला हैं. भाविना को ये कामयाबी चीन की पैडलर झांग मियाओ को सेमीफाइनल में हरा कर हासिल की है.
देखा जाए तो देश के लिए और मेडल पक्का हो गया है.सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल भी हो रहा है. इस कामयाबी पर भाविना की चर्चा पूरे हिन्दुस्तान में हो रही है. भाविना अब हर हाल में गोल्ड मेडल देश के लिए जीतना चाहती हैं. वो गोल्ड मेडल के लिए काफी आश्वस्त दिख रही हैं. वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग ही रहा है कि उनकी नज़रें अब गोल्ड पर पड़ी हैं.
Let’s hear it directly from our Finalist BHAVINA!!!@BhavinaPatel6 is confident and super excited for her final. Let’s continue cheering for with #Cheer4India #Praise4Para @PMOIndia @ianuragthakur @NisithPramanik @ParalympicIndia @DeepaAthlete @PIB_India @IndiaSports pic.twitter.com/QyA9Is4xrZ
— SAI Media (@Media_SAI) August 28, 2021
देश के लिए अपना पहला पैरालिंपिक्स खेल रही भाविना ने कहा कि फाइनल में भी वो अपना 100 प्रतिशत देंगी और हर हाल में मुकाबला जीतेंगी.