बॉलीवुड के जाने माने गीतकार-निर्देशक संपूर्ण सिंह कालरा जिन्हे दुनिया गुलजार के नाम से जानती और पहचानती है उन्होंने कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन को जरूरी बताया है उन्होने एक वीडियो में एक नज्म के माध्यम से लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।
गुलजार अपने चाहने वालों को इस महामारी से बचने का तरीका बताया है। अपने अंदाज में गुलजार ने नज़्म कहते हुए आसान है, लगवा लें, टीका है।आप भी महसूस होंगे और देश भी, साथ रहने का सलीका है।इसके साथ उन्होने कहा की आप जरा सोच के देखिए की टिका लगाके आप कितना बड़ा काम कर रहे है और आप अपने अलावा दुसरो को भी इस टिके को लगाने के लिए भी कन्वेंस कीजिए उन्हें समझाएं और उन्हें राजमंद करें।
गुलजार ने अनपी नज्म के बाद लोगों को सन्देश देते हुए कहा की जितनी जल्दी आप कोरोना टिका लगवा लीजिए। डॉक्टर्स ने साइंसदानों ने अपनी जिंदगी दाव पर लगाकर यह का इजाद किया है, ताकि मनुष्य की नसल को बचाया जा सके।तो आपका भी यह कर्तव्य है की आप यह टिका लगाए जिससे आपकी और आपके परिवार की ,आपके आस पास के लोगो की ,सोसाइटी की आपके देश की हिफाजत कर सकें।