पीएम मोदी ने अपने पिछले ‘मन की बात’ 79वें एपिसोड की शुरुआत टोक्यो ओलंपिक की चर्चा के साथ की थी. उन्होंने कहा था, टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा. दो दिन पहले की कुछ अद्भुत तस्वीरें, कुछ यादगार पल, अब भी मेरी आँखों के सामने हैं, इसलिए, इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत उन्ही पलों से करते हैं.
साथ ही ओडिया दिहाड़ी मजदूर इसाक मुंडा की प्रशंसा की थी, जो एक यूट्यूबर बन गए हैं.इसाक मुंडा की संघर्ष कहानी के बारे में बताते हुए मोदी ने कहा था, “इसाक जी कभी दिहाड़ी का काम करते थे लेकिन अब वह इंटरनेट सनसनी बन गए हैं. मुंडा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए खूब कमाई कर रहे हैं. अपने वीडियो में वह स्थानीय व्यंजनों, खाना पकाने के पारंपरिक तरीके, उनका गांव, उनकी जीवन शैली, परिवार और खाने की आदतें को प्रमुखता से दिखाते हैं.
पीएम नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 80वां एपिसोड के
जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे. हर महीने के आखरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम है.इस इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है.