जन्मदिन खाश – तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मास्टर भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवांदकर का जन्म 27 जुलाई 1976 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था.मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। बचपन से उन्हें अभिनय करने का शौक था. कॉलेज की पढाई करने के दौरान उन्होंने अपना एक थिएटर ग्रुप “प्रतिबिंब” बनाया था. मंदार पेशे एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग हैं लेकिन जॉब में मन नहीं लगाने के बाद वह वापस मुंबई आ गए.
मंदार ने तारक मेहता से पहले कई टीवी सीरियल और मराठी नाटकों में काम किया हुआ है। उन्हें कई सारे अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। वे टेलीविजन की दुनिया के अनुभवी कलाकारों में से एक हैं लेकिन उन्हें पहचान आत्माराम भिड़े ने ही दिलवाई है। अब लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि इसी नाम से पहचानते हैं।
आइए जानते हैं उनके और उनके किरदार ‘आत्माराम भिड़े’ से जुड़ी रोचक बातें। भिड़े का किरदार इतना लोकप्रिय हो चुका है की लोग उनके असली नाम बजाय उनको भिड़े ही कहकर पुकारते हैं। लोग उनके स्वभाव को भी आत्मराम भिड़े की तरह ही गंभीर समझते हैं। भिड़े का किरदार उनकी पहचान बन चुका है। इतना नहीं भिड़े के घर पर बिजली का बिल भी मास्टर भिड़े के नाम से आता है। उनका कोई असली नाम से पता ही नहीं बता पाता है। उनसे लोग गोकुलधाम सोसायटी के बारे में भी सवाल किया करते हैं।
मंदार चंदवांदकर यानि हमारे मास्टर भिड़े 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे शो के लिए एक एपिसोड का 45 हजार रुपये चुकाते हैं। उन्हें महंगी कारें रखने का भी शौक है। वे एकदम लग्जरी लाइफ जीते हैं। मंदार 12 साल से शो कर रहे हैं और उन्होंने शो में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मंदार चंदवांदकर पहले जॉब किया करते थे वे दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर थे और साल 2000 में जॉब छोड़ दिया। और थिएटर और सीरियलों में काम करने लगे। 8 साल तक मराठी नाटकों में काम करने के बाद उन्होंने आत्माराम भिड़े का किरदार निभाया।