हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रमेश देव अब हमारे बीच नहीं रहे. बुधवार यानि 2 Februaryको मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.एक्टर रमेश देव 93 साल थे . उनके निधन की जानकारी के बाद से फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स गमगीन हैं. मुंबई में आज उनके अंतिम संस्कार से पहले महेश मांजरेकर, आशुतोष गोवारिकर रजा मुराद, सुरेश ओबेरॉय समेत कई अन्य सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
दिग्गज एक्टर रमेश देव पिछले काफी समय से हृदय संबंधी परेशानियां से ग्रसित थे. उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी. उनके बेटे अजिंक्य देव ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया. अंतिम यात्रा से पहले उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, देव साहब को अंतिम विदाई देने राज ठाकरे भी पहुंचे थे.
रमेश देव के परिजनों के साथ उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स की आंखें भी नम दिखीं. रमेश ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार्स के साथ काम किया था. चार दिन यानि 30 January को उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था.
अंतिम संस्कार – कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए उनके अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए. उनके परिवार और कुछ रिश्तेदार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
रमेश देव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1955 में की थी. उन्होंने करीब 450 फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा टीवी सीरीज, डॉक्यूमेंट्रीज और कई फीचर फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था.