बॉलीवुड में अपने खूबसूरती के जलवे बिखरने वाली सारा अली खान आज अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 में पटौदी फैमिली में हुआ था। सारा अली खान फेमस अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सेफ अली खान की बेटी है साल 2018 से बॉलीवुड में ‘केदारनाथ’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था।
अब सारा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर चुकी हैं। एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों में दिल में उतर चुकी हैं। अपनी हर नई फिल्म के साथ वो अदाकारी में और पारंगत होती जा रही हैं।लेकिन इतनी कम उम्र में ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
अपनी पहली फिल्म से ही सारा ने आगाज कर दिया था कि वो हिंदी सिनेमा में लंबी पारी खेलेंगी। उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। बहुत कम लोग जानते हैं कि सारा ने महज 4 साल की उम्र में एक विज्ञापन में एक्ट किया था।
सारा की पढाई की बात करे तो न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिरी से इतिहास और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। सारा के फैंस का कहना है कि वो ब्युटी विद ब्रेन हैं। यानि खूबसूरत होने के साथ-साथ उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है।
सारा अली खान अपनी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जब वो 96 किलो की हुआ करती थीं। तब और अब की सारा में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने पहले अपना वजन कम किया और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वो आज भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और अक्सर एक्सरसाइज और योगा करती दिखाई देती हैं।
सारा भले ही कितना बिजी हों, लेकिन वो अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालती हैं। उनके सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हैं। कभी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ वेकेशन मनाते हुए तो कभी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए, वो हमेशा अपनी फैमिली को प्रायोरिटी पर रखती हैं।
केदारनाथ’ के बाद सारा ने रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ में काम किया। फिर वो कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आजकल 2’ में दिखाई दीं। फिर वो वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ में नज़र आईं। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा अब अक्षय कुमार और धनुष के साथ आनंद एल राय की मूवी ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी। ये भी बताया जा रहा है कि वो विक्की कौशल के साथ माइथोलॉजिकल बेस्ट सुपरहीरो फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में दिखाई देंगी।