मोदी सरकार की, ‘सौभाग्य योजना’ के, 4 साल पूरे

बिजली मंत्रालय ने इस योजना के चार साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को बयान में कहा, सौभाग्य योजना…
1 Min Read 0 136

बिजली मंत्रालय ने इस योजना के चार साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को बयान में कहा, सौभाग्य योजना शुरू होने के बाद से इस साल 31 मार्च तक 2.82 करोड़ घरों का विद्युतीकरण किया गया है.बिजली मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. सौभाग्य दुनिया की सबसे बड़ी विद्युतीकरण योजनाओं में से है. इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, 2017 को किया था. मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद अंतिम छोर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी इलाकों में गरीब परिवारों तक बिजली पहुंचाना है.

 

बयान में कहा गया है, ‘‘मार्च, 2019 तक देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली से वंचित 2.63 करोड़ इच्छुक परिवारों को 18 माह के रिकॉर्ड समय में बिजली कनेक्शन दिया गया.” सात राज्यों…असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने सूचित किया था कि 31 मार्च, 2019 तक बिजली से वंचित 18.85 लाख परिवारों की पहचान की गई, जो पहले बिजली कनेक्शन नहीं लेना चाहते थे. बाद में उन्होंने कनेक्शन लेने की इच्छा जताई. इसके बाद उन्हें भी इस योजना के दायरे में लिया गया है.

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए कुल खर्च 14,025 करोड़ रुपये बैठेगा, जिसमें जीबीएस का हिस्सा 10,587.50 करोड़ रुपये है. वहीं शहरी परिवारों के लिए कुल खर्च 2,295 करोड़ रुपये बैठेगा जबकि इसके लिए जीबीएस 1,732.50 करोड़ रुपये है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *