Bhabiji Ghar Par Hai – गिनीज बुक में, दर्ज हुआ ,आसिफ शेख का, नाम

  छोटे पर्दे का शो भाबीजी घर पर हैं‘ ने 1700 एपिसोड्स पूरे कर एक और उपलब्धि जोड़ ली है।…
1 Min Read 0 77

 

छोटे पर्दे का शो भाबीजी घर पर हैं‘ ने 1700 एपिसोड्स पूरे कर एक और उपलब्धि जोड़ ली है। शो में एक-दूसरे की बीवियों का दिल जीतने के लिये मिश्रा एवं तिवारी के बीच जारी नोंक-झोंक के कारण भारतीय टेलीविजन पर काफी चर्चित रहा है।

इस शो में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में आसिफ शेख, अंगूरी भाबी के रूप में शुभांगी अत्रे, मनमोहन तिवारी के रूप में रोहिताश्व गौड़, अनीता भाबी के रूप में नेहा पेंडसे, सक्सेना के रूप में सानंद वर्मा, रूसा के रूप में चारूल मलिक, टीका के रूप में वैभव माथुर, मलखान के रूप में दीपेश भान और टिल्लू के रूप में सैयद सलीम जैदी जैसे कई मशहूर कलाकार काम कर रहे हैं।

इस कामयाबी के बारे में अभिनेता आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) कहते हैं, ‘‘इस शो ने मुझे अपनी कला और कारीगरी को एक्सप्लोर करने की पूरी आजादी दी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक ही शो में 300 से ज्यादा अनूठे किरदारों को निभाने का मौका मिलेगा और इसके लिये मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में दर्ज होगा। इस अवसर के लिये मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और उम्मीद है कि यह शो ऐसे ही हर दिन कामयाबी की बुलंदियां छूता रहे।

शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘1700 एपिसोड्स का सफर पूरा करना हम सभी के लिये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अद्भुत टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और बहुत-बहुत आभारी हूं मैं शो बनाने वालों की कि उन्होंने मुझे अंगूरी भाबी का किरदार निभाने का मौका दिया। इस शो के हर किरदार को बहुत खूबसूरती से लिखा गया है और उन सभी की अपनी एक अलग पहचान है।”

रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी) कहते हैं, ‘‘मुझे इस शो से बहुत प्यार है और इसने मेरे कॅरियर को आकार देने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और मुझे बेहतरीन दर्शक दिये हैं। मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने में मुझे बहुत मजा आता है और मुझे खुशी है कि दर्शक मुझे स्क्रीन पर इतना ज्यादा पसंद करते हैं।

अनीता भाभी यानि नेहा पेंडसे कहती हैं, ‘‘मैं इसी साल इस धारावाहिक से जुड़ी हूं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं कई सालों से यह शो कर रही हूं। मैं एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला अनीता भाबी का किरदार निभा रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि 1700 एपिसोड्स का सफर पूरा करना मेरी कोई व्यक्तिगत उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिये सभी लोगों को ढेरों बधाईयां।”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *