नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अमिताभ बच्चन की ‘याराना’ का वीडियो शेयर किया है इस फिल्म उन्होने भी अभिनय किया है और इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ डांस करती नजर आ रही है इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और नीतू कपूर का डांस जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
अभिनेत्री नीतू कपूर आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फोटो और वीडियो अक्सर पोस्ट करती रहती हैं. नीतू कपूर ने यह वीडियो अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए शेयर किया है. आपको बता दे की नीतू कपूर ने खुद इस गाने को कोरियोग्राफ किया है.
जिसमें वह अमिताभ बच्चन को अपने इशारों पर नचाते हुई दिखाई दे रही हैं यह गाना 1981 में आई उनकी फिल्म ‘याराना’ का है. ऐसे सेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा है ‘याराना से यह मोंटाज बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है’.