विवेक ओबेरॉय ने कैंसर पीड़ित 3,000 बच्चों के लिए आए आगे

बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आये है…
1 Min Read 0 142

बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आये है इसकी जानकारी खुद विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट के जरिए दी है .

देश हर तरफ कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहे इस लड़ाई से जितने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है किसी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर रहा है तो कोई ऑक्सीजन सेलेंडर और ऑक्सीजन प्लांस्ट्स लगाने की हर संभव कोशिश में लगा हुआ है.

दुनिया में कोरोना वायरस के अलावा कई ऐसी दूसरी खतरनाक बीमारी है जिससे कई लोग जुज रहे है हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित 3,000 बच्चों की मदद के लिए नेकी के हाथ बढ़ाया हैं, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित 3000 जरूरतमंद बच्चों तक भोजन पहुंचाएंगे. और आने वाले 3 महीनों में अधिक बच्चों की मदद करना चाहते हैं.विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा वीडियो मैसेज पोस्ट किया है.साथ ही लोगों से अपील की है उनकी इस नेक कम में मदद करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि कैंसर से लड़ने वाले को केवल 1000 रुपये में पूरे महीने का खाना भेजा जा सकता है. वह इस काम को कैंसर रोगी सहायता संघ के साथ मिलकर कर रहे हैं.कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन करीब 52 साल से कैंसर केयर की और अपना ध्यान केंद्रित किये हुए है और हमेशा इलाज से अलग हटकर मरीजों के बारे में सोचती है.

इनका उदेश्य उन लोगों जिंदगी बचाना है जो कैंसर से अपना इलाज करा पाने में सक्षम नहीं है कई मरीजों को और उनके परिजनों को CPAA के फूड बैंक से लाभ मिलता है. हम अगले तीन महीने तक मरीजों के खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करने में लगे है लेकिन हम ये अकेले नहीं कर सकते. इसलिए इस काम में हमें आप सब की मदद की जरुरत है आपका एक छोटा सा सहयोग एक मरीज को पूरे एक महीने का खाना मुहैया करा सकता है

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *