कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हिस्सा बने। एपिसोड में रितेश और जेनेलिया ने काफी मस्ती की और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए केबीसी के मंच पर कई सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख की राशि जीती। रितेश और जेनेलिया ने इस जीती हुई राशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए दान देने की बात कही, साथ ही इसमें अपनी तरफ से और पैसे जोड़ने का भरोसा दिया। रितेश और जेनेलिया के इस फैसले के बाद अमिताभ ने भी अपनी तरफ से इस रकम में और पैसे देने का ऐलान किया।
केबीसी में 25 लाख रुपये के लिए रितेश-जेनेलिया से जो सवाल पूछा गया था, वो था कि सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट किसका है? इस सवाल के जवाब के रूप में चार ऑप्शन दिए गए थे।
A. नासा
B. क्रिस्टियानों रोनाल्डो,
C. एरियाना ग्रांडे
D. इंस्टाग्राम
स सवाल के सही जवाब के लिए 50-50 लाइफलाइन इस्तेमाल की। दो ऑप्शन हटने के बाद रितेश-जेनेलिया के सामने क्रिस्टियानो रोनाल्ड और नासा के विकल्प बचे थे। रितेश क्रिस्टियानो रोनाल्ड को लेकर कंफ्यूज थे। इस कंफ्यूजन से बचने के लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इसमें एक्सपर्ट के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ऋचा ने इस सवाल का जवाब इंस्टाग्राम बताया। इस मदद से रितेश-जेनेलिया ने 25 लाख रुपए अपने नाम किए।
अमिताभ बच्चन से जेनेलिया ने रितेश देशमुख की शिकायत की। जेनेलिया ने कहा कि जब हम डेट कर रहे थे, तो रितेश बहुत गाना गाते थे। लेकिन पिछले 10 सालों में उन्होंने एक भी गाना नहीं गाया है। इस पर अमिताभ रितेश से कहते हैं कि ऐसा क्यों करते हो, चलो एक गाना सुनाओ। रितेश ने इसके बाद जेनेलिया से कहा कि तुम इतनी खूबसूरत लग रही हो कि एक गाना याद आ गया है। और इसके बाद रितेश गाते हैं कि फूलों का तारों का…. इस गाने को सुनते ही सब हंसने लगे। इसके बाद रितेश ने जेनेलिया के लिए तेरा मुझ से है पहले का नाता कोई वाला गाना गाया। इस पर अमिताभ उनसे कहते हैं कि आपकी आवाज बहुत सुंदर है, आपको सिंगिग करनी चाहिए।