जन्मदिन – चंकी पांडे ने, अनन्या पांडे को , बताया ‘,दिल की धड़कन’

  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 24वां जन्मदिन हैं। अनन्या पांडे का जन्म 30 October 1998 मुंबई में हुआ ।…
1 Min Read 0 31

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज 24वां जन्मदिन हैं। अनन्या पांडे का जन्म 30 October 1998 मुंबई में हुआ । अनन्या मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है।अनन्या ने बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अनन्या पांडे जन्मदिन पर सेलेब्स और उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें खास अंदाज़ में विश किया है।

ईशान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी केक डे एनी पैनी। सच्चाई, ताकत और प्यार हमेशाआपके साथ रहे’।

एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर अनन्या के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सारा और अनन्या एक-दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा-‘जन्मदिन की बहुत-बहुत अनन्या शुभकामनाएं’।

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने अपने बेटी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए चंकी पांडे ने लिखा, “मेरी दिल की धड़कन अनन्या हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप को दुनिया में प्यार और सफलता की हासिल हों।

मां भावना पांडे ने अनन्या की पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “हम तुमसे प्यार करते हैं! जन्मदिन मुबारक हो मेरी सबसे खूबसूरत लड़की! तुम अंदर से भी बेहद खूबसूरत हो!

अनन्‍या पांडे अभी तक तीन ही फ‍िल्‍मों में नजर आई हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। अनन्या कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में दिखाई दीं। इसके बाद 2020 में उनकी ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘खाली पीली’ रिलीज हुई।

हाल ही में एक्ट्रेस तब चर्चा में आईं जब मुंबई ड्रग्स क्रूज़ शिप मामले में उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या डायरेक्टर शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वो साउथ स्टार विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में भी होंगी। वहीं उन्होंने फ‍िल्‍म खो गए हम कहां भी साइन की है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *