भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है. इस वायरस के चपेट में आम आदमी से लेकर सेलेब्स भी आ रहे हैं. बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट यानी आमिर खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अब सलमान खान ने इस महामारी से बचाव हेतु कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है. सलमान खान ने लीलावती अस्पताल जाकर वैक्सीनेशन करवाया. सलमान खान ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.
सलमान खानने अपने ट्वीट में लिखा: “आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली है.” सलमान खान के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि कोरोनावायरस के न्यू वैरिएंट्स पर केंद्र सरकार ने भी पहली बार चिंता जताई है. देश के 18 राज्यों में कोविड-19 के नए वेरियंट्स पाए गए हैं. बुधवार तक राज्यों की तरफ से 10787 सैम्पल लिए गए थे, जिसमें से 771 मरीजों में कोरोना का नया वेरियंट पाया गया है. इनमें से 736 यूके वेरियंट के मामले हैं जबकि 34 साउथ अफ्रीकन वेरियंट और 1 में ब्राजीलियन वेरियंट के मामला है.