मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यह शो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक बन गया है। शो के निर्माता राजन शाही हैं, और उन्होंने अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के सीक्वेंस को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। ये रिश्ता क्या कहलाता है कि हर शादी खास होती है मगर इस बार की शादी सबसे ज्यादा ग्रैंड और महंगी थी। खबरों के मुताबिक राजन शाही ने अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का सीक्वेंस फिल्माने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं अक्षरा ने शादी में जो लहंगा पहना था उसकी कीमत ढाई लाख रुपये थी।
सबसे ग्रैंड शादी- अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का सीक्वेंस जयपुर के सामोद भवन पैलेस में शूट हुई थी। शादी का सीक्वेंस इतना ग्रैंड था कि सेलेब्स की शादी भी फीकी पड़ गई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लीप के बाद से चर्चा में रहा है।
शो में इस बार के हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ लीड रोल में हैं। हर्षद चोपड़ा शो में डॉक्टर अभिमन्यु बिड़ला की भूमिका में हैं वहीं प्रणाली राठौड़ शो में अक्षरा गोयनका का रोल प्ले कर रही हैं। शो की खूबसूरत कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
Abhi’s poem HAS TO BE THE CUTEST part of the epi ❤️❤️❤️
N not him literally counting 11 days on his fingers 😂🤣🤦♀️
N #AbhiRa reaction to Mimi though 😂😂😂#yrkkh #AbhiRaKiShaadi#HarshadChopda #PranaliRathod pic.twitter.com/YzqcLHIzY9
— Rags_AbhiRaXHarshali 🫶💕 (@Ragini2011) May 11, 2022
नए ट्विस्ट और टर्न से फैंस हैं खुश- ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी की लिस्ट में शुमार है इसकी वजह शो में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। मेकर्स ने जहां शादी के सीक्वेंस को एक महीने चलाया वहीं अब शादी के बाद भी शो में कई सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अभिमन्यु के पापा और चाचा-चाची अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट अस्पताल से बंद करने का प्लान कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु अक्षरा की मदद कैसे करेगा।