फिल्म छिछोरे – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से, सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के, खिताब से नवाजा गया

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की और से सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के खिताब से नवाजा…
1 Min Read 0 94

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की और से सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के खिताब से नवाजा गया है.इस बात को लेकर एक्टर अनिल कपूर ने ट्वीट किया है.और कहा की हम सभी जानते हैं कि यह    फिल्म हम सभी के लिये कितनी ज्यादा यादगार है.

अनिल कपूर का के दवारा ‘छिछोरे’ को लेकर किया गया ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.अनिल कपूर ने ट्वीट में छिछोरे पर रिएक्शन देते हुए लिखा,एक सम्मान,जिसके लिए वह लायक है.साजिद नाडियाडवाला, वारदा नाडियाडवाला हम लोग जानते है की छिछोरे फिल्म हम सभी के लिए कितनी ज्यादा यादगार और खास है. इस याद को यह पुरस्कार और भी ज्यादा खास बना देगी फिल्म छिछोरे में मुख्य भूमिका में सुशांत सिंहराजपूत, वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर ने अभिनय की थी.

 

फिल्म छिछोरे के रिलीज के समय भी धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.बॉक्स ऑफिस पर छिछोरे ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.नितेश तिवारी ने इसे डायरेक्ट किया था. वही दूसरी तरफ अनिल कपूर की बात करे तो अपनी अदाकारी से लोगो के दिल जीतने में कोई कसर नहीं रखे. इनकी अगली आने वाली फिल्मो में एनिमल, जुगजुग जियो और आंखे 2 , शामिल है. आंखे 2 फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका दिखेंगे वही नीतू कपूर ,कियारा आडवाणी,और वरुण धवन के साथ फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *