अगर आप कुत्तों से प्यार करते हैं, तो आप इस वीडियो को बहुत पसंद करने वाले हैं. तेजी से ऑनलाइन वायरल हो रही एक क्लिप में एक कुत्ते को दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कर्मियों के साथ योगा करते देखा जा सकता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को डिफेंडर्स ऑफ भारत नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. छोटी क्लिप में सीआईएसएफ के एक जवान को कुत्ते को ट्रेनिंग देते देखा जा सकता है. कर्मियों ने कुछ योग मुद्राएं कीं और कुत्ते ने उनका पूरी तरह से अनुकरण किया. यह घटना दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर हुई और यात्रियों ने मोबाइल पर इस दृश्य को रिकॉर्ड भी किया.
View this post on Instagram
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनिंग बॉन्ड दिखाते हुए सीआईएसएफ.” ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.