Recipe – तंदूरी मेयोनीज का, ले स्वाद,बनाना है आसान

  क्रीमी और खट्टे-मीठे स्वाद वाले मेयोनीज से जंकफूड का जायका बढ़ जाता है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले…
1 Min Read 0 86

 

क्रीमी और खट्टे-मीठे स्वाद वाले मेयोनीज से जंकफूड का जायका बढ़ जाता है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले तंदूरी मेयोनीज को लोग काफी पसंद करृ रहे हैं। इसका स्वाद काफी अलग है। और लोगों की जुबानं पर चढ गया है। अगर आप घर बच्चों के लिए बाहर की जगह घऱ पर ही जंकफूड तैयार करती हैं। तो जरूर मेयोनीज भी रखती होंगी। इस बार तंदूरी मेयोनीज को घऱ में तैयार करें। इसका स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा ही आएगा और बच्चे भी काफी पसंद करेंगे।

तो चलिए जानें क्या है तंदूरी मेयीनीज की रेसिपी।
पास्ता हो या पिज्जा, मेयोनीज हर जगह जरूरी हो गई है। मोमोज के साथ भी मेयोनीज को लोग खाते हैं। तंदूरी मेयोनीज को बनाने के लिए पहले आपको मेयोनीज तैयार करनी होगी। इसके लिए जरूरत होगी क्रीम, चीनी, तेल, नमक, सरसों के बीज का पाउडर, कुटी हुई काली मिर्च. नींबू या सिरका।

मेयोनीज बनाने की विधि-सबसे पहले मेयोनीज बनाने के लिए ठंडी क्रीम को मिक्सी के जार में डालकर फेंट लें। इसे किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे कुटी हुई काली मिर्च डालें। साथ में तेल, पिसी हुई चीनी, सरसों के बीज का पाउडर। सारी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। क्रीम काफी गाढ़ी हो गई है तो इसमे सफेद सिरका डाल दें। या फिर आप चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकती हैं। बस तैयार है सिंपल मेयोनीज। इस सिंपल सी मेयोनीज को तंदूरी बनाने के लिए बस जरूरत होगी इन सामान की।

तंदूरी मेयोनीज बनाने की सामग्री-तंदूरी मेयोनीज बनाने के लिए चाहिए जीरा, धनिया के बीज, काली मिर्च, अजवाइन, बड़ी या काली इलायची, सरसों के दाने, मेथी दाना, लौंग और दालचीनी। इन सारे मसालों को किसी पैन में बिना तेल या घी के सुनहरा भून लें। गैस बंद कर दें और इसमे पैन में एक चुटकी हींग डालें। साथ में कसूरी मेथी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो मिक्सी के जार में डालकर महीन पाउडर तैयार कर लें।

बस इस तैयार मसाले को मेयोनीज में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बन गया तंदूरी मेयोनीज, इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में कर के फ्रिज में रख दें। जरूरत पड़ने पर पनीर टि्कका, तंदूरी मोमोज, और पास्ता में डालकर स्वाद बढ़ा सकती हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *