केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दिसम्बर 2022 और जनवरी 2023 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए सीबीएसई ने सारी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा के आयोजन से पूर्व बचे 4 हफ्तों की सोचकर उम्मीदवार जोर शोर से तैयारी में लगे हुए हैं।
आइए हम बताते हैं कि कैसी तैयारी आपका पेपर क्वालीफाई करा सकती है। आखिरी बचे कुछ हफ्तों में तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा पाठ्यक्रम का रिवीजन करना चाहिए। सभी खंडों के स्टडी मटीरियल के नोट्स इसमें मददगार साबित हो सकते हैं। आखिरी हफ्तों में तैयारी के लिए दिनों को विभाजित कर लें। एक टाइम टेबल बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें।
पिछले प्रश्न पत्रों को पढ़ें और ये समझें कि किन प्रश्नों को बार बार पूछा जा रहा है या किस तरह के प्रश्न हर वर्ष आ रहे हैं। उनकी पुख्ता तैयारी कर लें। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है इसलिए परीक्षा अटेम्प्ट करते समय सभी प्रश्नों को हल करें। आखिरी महीने में उम्मीदवार को हर हफ्ते कम से कम दो मॉक टेस्ट देने चाहिए। अपने मॉक टेस्ट का विश्लेषण भी करें कि आप कहां गलती कर रहे हैं। सीटेट परीक्षा एडमिट कार्ड दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Coureses : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इससे तय समय में आप बेहतर तैयारी कर सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
परीक्षा में बैठने जा रहे उम्मीदवार दें ध्यान –
परीक्षा के दिन सीटेट एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा
परीक्षा केंद्र जाते समय एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाएं
ब्लू ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन
सीटेट परीक्षा केंद्र में किसी भी अनुचित सामग्री का आदान प्रदान न करें
परीक्षा के लिए जाते समय अपने साथ हैंडबैग, ईयरफोन, कैमरा, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस, डेबिट क्रेडिट कार्ड, घड़ी, मोबाइल फोन, रंगीन चश्मे, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन-स्कैनर, मोबाइल आदि लेकर न जाएं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी-अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं। इससे सरकारी नौकरी करने का आपका सपना भी साकार हो जाएगा। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।