मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम टेबल (MP 10th 12th Exam time-table) जारी कर दिया है। एमपीबीएसई अप्रैल-मई में मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 (MP Board Exam) का आयोजन करने जा रहा है।
एम पी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2021 तक चलेगी। वहीं एमपी बोर्ड की क्लास 12 की परीक्षा 01 मई से लेकर 18 मई 2021 तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं बताई गई तारीख में सुबह 8 से दिन के 11 बजे तक संचालित की जाएंगी। नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।