आज , पूरे देश में पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।
अभियान की शुरुवात में एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है. इस अवसर पर देशभर के तमाम राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है. यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा.अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी
बयान में जानकारी दी गई कि देश को पोलियो मुक्त करने के सरकार के प्रयासों में 5 साल से कम उम्र के 17 करोड़ बच्चों को पोलियो की बूंदें दी जाएंगी. देशभर में चलने वाले इस अभियान में 24 लाख वॉलिंटियर्स 1.5 लाख सुपरवाइजर्स और डब्ल्युएचओ, यूनिसेफ जैसी कई संस्थाएं अपनी सहभागिता देंगी . इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी 2 करोड़ से ज्यादा घरों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दो बूंदे देंगे.