सीखने की कोई उम्र ,87 साल की उम्र में, हासिल की दूसरी, Masters Degree

  हम लोगों को हमेशा लगता है कि सभी काम एक उम्र तक ही करनी चाहिए. कहा जाता है कि…
1 Min Read 0 138

 

हम लोगों को हमेशा लगता है कि सभी काम एक उम्र तक ही करनी चाहिए. कहा जाता है कि उम्र तो महज एक संख्या है. अगर आपके दिल में जज्बा है तो आप इतिहास रच सकते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा. कनाडा की रहने वाली 87 साल की बुज़ुर्ग वरथा शन्मुगनाथन (Varatha Shanmuganathan) ने योर्क यूनिवर्सिटी से दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल कर ली है. यह अपने आप में एक प्रेरक खबर है. सोशल मीडिया पर उनकी उपलब्धि वायरल हो रही है.

दरअसल, वरथा शन्मुगनाथन भारत की रहने वाली हैं. यहीं से उनकी पढ़ाई की शुरुआत हुई थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सीलॉन से उन्होंने डिप्लोमा किया. यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से अपनी पहली मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने काफ़ी मेहनत की. यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के बिरबेक कॉलेज से उन्होंने पहली मास्टर्स डिग्री हासिल की. 2004 में वो कनाडा शिफ़्ट हो गईं.

वरथा शन्मुगनाथन की इस उपलब्धि की तारीफ़ कनाडाई नेता Vijay Thanigasalam भी कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो वरथा का गुणगान कर रहे हैं. वो कह रहे हैं कि अगर पढ़ाई का जज्बा है तो कुछ भी संभव हो सकता है. वरथा हमारे लिए प्रेरणा हैं. हमें गर्व है कि वो हमारे देश में मौजूद हैं.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *