झूलन गोस्वामी ,इस कारनामा के साथ ,दुनिया की ,पहली गेंदबाज बनी

  भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी जब भी कोई मैच खेलने के लिए मैदान पर…
1 Min Read 0 143

 

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी जब भी कोई मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरतीं हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड बन ही जाता है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप के भारत के चौथे मुकाबले में टैमी ब्यूमॉन्ट को आउट करते ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड हो गया जिसके बारे में महिला क्रिकेट में शायद की कोई खिलाड़ी वर्तमान में सोचती होंगी. झूलन गोस्वामी इस समय विश्वकप रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं. ये उनका आखिरी विश्वकप होगा. इंग्लैंड के खिलाफ खेला ये मुकाबला उनका विश्वकप का  15वां मुकाबला था. टैमी ब्यूमॉन्ट को आउट करने के साथ ही झूलन ने अपने करियर के 250 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया है.

ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन झूलन के बाद दूसरे नंबर पर आती हैं जिनके नाम 180 विकेट हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि झूलन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी कितनी और दूसरी उनको तय करनी होगी.  अगर मैच की बात करें तो विश्वकप में झूलन ने बल्ले से प्रदर्शन किया है लेकिन भारत आज इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में बुरी तरह हारा है.

इस मैच में भारत को बल्लेबाजी में लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि गत चैंपियन इंग्लैंड ने बुधवार को यहां चार विकेट की जीत के साथ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान में नई जान फूंक दी. भारत के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी एक बार फिर नजर आई. इंग्लैंड ने भारत को सिर्फ 134 रन पर समेटने के बाद 31.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ते हुए पहली जीत दर्ज की.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *