केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए रहत भरी खबर है । अब उनके परिवार में ,माता-पिता या आश्रित कोई भी सदस्य , यदि कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होता है तो उन्हें 15 दिनों का स्पेशल कैजुअल लीव (Special casual leave) यानी 15 दिनों की स्पेशल छुट्टी मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा यहाँ घोषणा की है।
केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल एंड ट्रेनिंग ने कहा कि अगर केंद्रीय कर्मचारियों के परिजन SCL यानी 15 दिनों की छुट्टी खत्म होने के बाद भी स्वस्थ ठीक नहीं होता हैं तो कर्मचारियों को,उनके परिजनो की अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक दूसरे प्रकार की छुट्टी दी जाएगी।
केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि अगर केंद्र सरकार के किसी स्टाफ के परिजन को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है तो 15 दिन के स्पेशल कैजुअल लीव (SCL) के बाद भी उन्हें किसी तरह का बकाया लीव मिल सकता है।