हरियाणा – करनाल के एक स्कूल में 54 छात्र कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा राज्य के करनाल से एक स्कूल में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक चिंताजनक खबर है। यहां के…
1 Min Read 0 140

हरियाणा राज्य के करनाल से एक स्कूल में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक चिंताजनक खबर है।
यहां के एक स्कूल के 54 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. एक साथ इतने छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में करनाल में सिविल सर्जन योगेश कुमार के हवाले से यहां के एक स्कूल के हॉस्टल से एक साथ 54 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी गयी है. योगेश कुमार ने बताया कि हमारी मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और छात्रावास को एक नियंत्रण क्षेत्र (Containment Zone) के रूप में चिह्नित किया जा रहा है. योगेश शर्मा ने अपील करते हुए लोगों को बताया कि खतरा अभी टला नहीं है. लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है. कोविड-19 की गाइडलाइंस को सभी लोग पालन करे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *