उत्तर भारत ,हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर और इससे सटे भागों पर बना हुआ हपश्चिमी विक्षोभ…
1 Min Read 0 90

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर और इससे सटे भागों पर बना हुआ हपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर है और उत्तर भारत के मौसम को बदलने में अहम भूमिका निभा रहा है।

देश के उत्तरी भागों से लेकर मध्य भागों तक दो विपरीत दिशा की हवाएँ आपस में टकरा रही हैं। यहाँ एक तरफ बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ आ रहीं हैं तो दूसरी ओर अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ पहुँच रही हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और पूरे देश से शीतलहर का प्रकोप फिलहाल खत्म हो गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई।

तटीय तमिलनाडु भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर अलग-अलग बारिश हुई है।

4अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी हिमपात से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश के आसार हैं। इन भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां भी संभव हैं।

उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक अगले दो-तीन दिनों तक व्यापक वर्षा, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। जिससे अधिकांश शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी।

दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं। तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक के साथ-साथ केरल में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
साभार: skymetweather.com

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *