हंसते-हंसाते 11 कॉमेडियन, देंगे राजू को ,अनोखी श्रद्धांजलि

  कपिल शर्मा के शो में हमेशा टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों या फिर शोज का प्रमोशन करने…
1 Min Read 0 134

 

कपिल शर्मा के शो में हमेशा टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों या फिर शोज का प्रमोशन करने आते हैं लेकिन इस हफ्ते कपिल शर्मा का शो काफी खास होने वाला है। कपिल शर्मा अपने शो के अपकमिंग एपिसोड में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उनका साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 11 मशहूर कमेडियन देंगे।

कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ‘द कपिल शर्मा’ में मशहूर कमेडियन एंट्री ले रहे हैं। कपिल के साथ सुनील पाल और एहसान कुरैशी जैसे कई कॉमेडियन नजर आ रहे हैं। शो में कपिल शर्मा सबका स्वागत करने के बाद कहते हैं कि वह आज हंसते-हंसते राजू श्रीवास्तव को याद करेंगे। इसके बाद कॉमेडियन्स सबको हंसाने का काम करते हैं। हालांकि, यह वीडियो राजू श्रीवास्तव की कुछ तस्वीरों के साथ शुरू होता है, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रहे हैं।

कपिल शर्मा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हमारे प्यारे राजू भाई को श्रद्धांजलि। इसी हफ्ते केवल पर।’ सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। विंदू दारा सिंह ने लिखा, ‘नमन हम उन्हें प्यार करेंगे और उसे हमेशा याद रखेंगे।’ राहुल वैद्य ने  लिखा, ‘राजू भाई।’ इसके अलावा, फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

बता दें कि 10 अगस्त को जब राजू श्रीवास्तव वर्कआउट कर रहे थे तब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। उन्हें बचाने के लिए लाखों की संख्या में लोग दुआ मांग रहे थे। लेकिन किसी भी तरह से उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया। 42 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद 21 सिंतबर वो चल बसे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *